महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय बिलासपुर में बुधवार को दो रेलकर्मियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किए गए। प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे और केंद्रीय चिकित्सालय, बिलासपुर में हॉस्पिटल असिस्टेंट श्री रमेश ने अपने लंबे एवं समर्पित रेल सेवाकाल को पूरा करने के बाद सेवानिवृत्ति ली।
36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए गोवर्धन प्रसाद खूटे
महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित समारोह में श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्होंने रेलवे में 36 वर्षों तक सेवाएं दीं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और सेवा से संबंधित बंदोबस्त राशि का चेक सौंपा।
महाप्रबंधक ने उनके सेवाकाल के दौरान निभाई गई जिम्मेदारियों और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्त रेल अधिकारी के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। समारोह में रेलवे के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
श्री रमेश को भी दी गई सम्मानजनक विदाई
इसी क्रम में केंद्रीय चिकित्सालय, बिलासपुर में हॉस्पिटल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत श्री रमेश भी 32 वर्षों की रेल सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए।
प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती दर्शनीता बोरा अहलूवालिया ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनकी सेवा संबंधी बंदोबस्त राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधान वित्त सलाहकार श्री एस.एस. राजू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने श्री रमेश की लंबी एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रेल परिवार ने जताया आभार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिवार ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वर्षों की सेवाओं और रेलवे के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके आगामी जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।
अभिषेक कुमार पाण्डेय, रिपोर्टर — छत्तीसगढ़


