ऑपरेशन आघात में अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तमनार और कोतरारोड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 47 लीटर अवैध महुआ शराब, बिक्री रकम और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

तमनार पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई

थाना तमनार पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम ढोलनारा डिपापारा में दबिश दी। यहां राजकुमारी भगत (40 वर्ष) के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब और बिक्री की रकम जब्त की गई।

इसी तरह दूसरी कार्रवाई में ग्राम कसडोल कोदईडीपा से सोनसाय धनवार (60 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से करीब 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कोतरारोड़ पुलिस ने शराब परिवहन करते आरोपी को पकड़ा

इसी दिन कोतरारोड़ पुलिस ने नदेली तिराहा कलमी रोड के पास घेराबंदी कर एक आरोपी विरेंद्र सारथी (33 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। उसके कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब और बाइक जब्त की गई।

पुलिस की सख्ती जारी, जीरो टॉलरेंस नीति पर काम

पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

Advertisement
Share This Article