शादी के दो दिन बाद दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दूल्हे की मौत, तीन दोस्त घायल

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां शादी के महज दो दिन बाद एक दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मृतक देवांगन सिदार (35 वर्ष) ग्राम ठाकुरपोड़ी का रहने वाला था। उसकी शादी का कार्यक्रम 5 अप्रैल से शुरू हुआ था। 8 अप्रैल को उसकी बारात जशपुर जिले के कोतबा क्षेत्र गई थी, जबकि 9 अप्रैल को गांव में रिसेप्शन आयोजित किया गया था।

टेंट सामान छोड़ने जाते समय हादसा
जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को रिसेप्शन के बाद देवांगन अपने चाचा के ट्रैक्टर में दोस्तों के साथ टेंट का सामान वापस छोड़ने निकला था। इसी दौरान सतीपारा सरपंच के घर के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रैक्टर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की ब्रेक फेल हो गई, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में देवांगन सिदार ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

तीन दोस्त घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे में उसके साथ मौजूद तीन दोस्त घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कापू थाना क्षेत्र में मामला
यह पूरी घटना कापू थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुशियों से भरे घर में पसरा मातम
शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement
Share This Article