शिमला के रामपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पिकअप; 6 लोगों की मौके पर मौत

Advertisement
Advertisement

Shimla। जिले के Rampur उपमंडल अंतर्गत तकलेच चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। उरमन के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूध ढोने वाली पिकअप Rampur से तकलेच की ओर जा रही थी। इसी दौरान उरमन क्षेत्र में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों की पहचान हुई
पुलिस ने मृतकों की पहचान Abhishek Saini (23), Layak Ram (56), Nitin (23), चालक Ashok Jain (23), Asha Kumari और उनके बेटे Yugal के रूप में की है। इनमें आशा कुमारी और उनका बेटा कुल्लू जिले के Anni क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

चालक की लापरवाही की आशंका
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। जिला पुलिस ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Advertisement
Share This Article