किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित
जांजगीर-चांपा। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ ऐसी प्रतिभाओं को पहचानने, प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की है। प्रतिभा सम्मान जैसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना जरूरी : पवन कोसमा
बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आयोजित चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए चांपा एसडीएम पवन कोसमा ने यह बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चांपा एसडीओपी लवकेश बंसल ने कहा कि किसान स्कूल द्वारा राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर अन्नदाता किसानों के बेटे-बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित करना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को किया याद
विशिष्ट अतिथि बीएसएफ जवान रंजीत भारद्वाज ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुंजबिहारी साहू के पत्रकारिता जीवन और सामाजिक सरोकारों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय साहू ने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं, किसानों और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का काम किया। उनकी स्मृति में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करना नई पीढ़ी को शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने की सार्थक पहल है।
कार्यक्रम को ग्राम सरपंच श्रीमती पूना बाई मरकाम, राजेश भारद्वाज पामगढ़ सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
10 विद्यार्थियों को मिला प्रतिभा सम्मान
किसान स्कूल बहेराडीह में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कक्षा पांचवीं:
- प्रथम — रिया गोड़
- द्वितीय — आरती यादव
- तृतीय — भारती यादव
कक्षा आठवीं:
- प्रथम — भारती कश्यप
- द्वितीय — पायल यादव
- तृतीय — अंशु कश्यप
कक्षा दसवीं:
- प्रथम — सानू गोड़
कक्षा बारहवीं:
- प्रथम — दुर्गेश्वरी कश्यप
- द्वितीय — पुष्पेंद्र यादव
- तृतीय — तेजस्वी यादव
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, रामाधार देवांगन, राजकुमार साहू, हिमांशु साहू, प्रकाश साहू, रामभरोस यादव, पूर्व सरपंच श्रीमती चंदा सरवन कश्यप, कृषि सखी शशि कर्ष, पशु सखी पुष्पा यादव, रुखमणि पाण्डेय, लता श्रीवास, जमुना नामदेव, बाबूलाल यादव, सपना कश्यप, उर्मिला यादव, पिंटू कश्यप, रामबाई यादव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जया अग्रवाल ने किया। आभार वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने व्यक्त किया।


