‘पेपर लीक माफिया’ और सत्तारूढ़ तंत्र के बीच मिलीभगत है _कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि
नीट पेपर लीक होने से देश के लाखों युवाओं के सपने तार-तार हो गए। केंद्र की भाजपा सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए

बार-बार पेपर लीक, परीक्षाओं की लगातार बढ़ती लागत और एक पारदर्शी भर्ती प्रणाली में अनियमितता से ने युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है. हमारे नेता राहुल गांधी जी का यह दृढ़ विश्वास है कि भारत के युवाओं की आकांक्षाओं को भ्रष्टाचार, अक्षमता या राजनीतिक उदासीनता की वेदी पर कभी भी कुर्बान नहीं किया जाना चाहिए.

‘पेपर लीक माफिया’ और सत्तारूढ़ तंत्र के बीच मिलीभगत है। सच्चाई छुपाने की साजिश हो रही है ,सत्ता में बैठे लोगों की मिलीभगत है । इसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं।छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है:
पिछले 10 वर्षों में देशभर में 89 पेपर लीक हुए हैं, और नीट जैसी परीक्षाओं में हुई धांधली 22 लाख से अधिक युवाओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ सीधा धोखा है।

आगे वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि उत्तर पुस्तिका सीधे सीधे बेची जा रही है ,ये बहुत बड़ा भ्रष्टाचार भी है। इसमें बड़े बड़े लोग मिले है ,इसीलिए पेपर लीक हो जाता है। पर सवाल ये है कि उन बच्चों का क्या जो रात दिन पढ़ाई कर रहे ,सालों से मेहनत कर रहे , जब पेपर देने की बात आती है तो पेपर लीक हो जाती है। युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है

Advertisement
Share This Article