जनता महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त, बीजेपी दिखावे और सरकारी पिकनिक में मस्त

Advertisement

कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता ने भाजपा पर लगाया दिखावे का आरोप

रायगढ़ । जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण गुप्ता ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा अब केवल दिखावे और प्रचार की राजनीति तक सीमित होकर रह गई है। जनता बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ते प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है,

लेकिन सरकार का पूरा ध्यान केवल इवेंट मैनेजमेंट और प्रोटोकॉल की राजनीति पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ आम आदमी महंगी रसोई गैस,बढ़ती दैनिक जरूरतों की कीमतों और रोजगार संकट से परेशान है,वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता गाड़ियों का उपयोग कम करने जैसे दिखावटी अभियान चलाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।यदि सरकार वास्तव में संवेदनशील होती तो सबसे पहले आम जनता को राहत देने के ठोस कदम उठाती।

अरुण गुप्ता ने रेलवे व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार ट्रेनें लेट चल रही हैं,यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,लेकिन केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही जवाबदेही से बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास केवल प्रचार है,

समाधान नहीं।अरुण गुप्ता ने कहा कि “सुशासन तिहार” के नाम पर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है और यह कार्यक्रम जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय सरकारी पिकनिक बनकर रह गया है।श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जनता के असली मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और भाजपा के दिखावटी विकास की पोल खोलती रहेगी।

TAGGED:
Share This Article