19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होगा चैत्र नवरात्रि महोत्सव
गौरेला पेंड्रा मरवाही / गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एकमात्र सार्वजनिक न्यास श्री आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट धनपुर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में बासंतीय चैत्र नवरात्रि महोत्सव मनाने श्री आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट धनपुर की बैठक 8 मार्च रविवार रंग पंचमी की संध्या को संपन्न हुई। एसडीएम देवेंद्र सिरमौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित हुए जिसमें बासंतीय चैत्र नवरात्रिमहोत्सव धूमधाम से मनाने एवं नवरात्रि की व्यवस्था सहित मंदिर निर्माण एवं मंदिर परिसर क्षेत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम मरवाही देवेंद्र सिरमौर ने सभी ग्रामीणों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों से कहा कि बसंती क्षेत्र नवरात्रि महोत्सव शांति और सद्भाव के साथ मिलजुल कर मनाऐं। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्रि के दौरान स्वास्थ्य ,पेयजल, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मनोकामना ज्योति कलश जलाने के इच्छुक श्रद्धालु धनपुर मंदिर प्रबंधन से मिलकर मनोकामना ज्योति कलश की राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।

जवारा एवं ज्योति कलश की राशि पूर्ववत घृत ज्योति कलश₹2100 तेल ज्योति कलश ₹1100 तथा जवारा कलश हेतु₹200 निश्चित है।एसडीम बैठक में सभी पदाधिकारी से एक-एक करके मंदिर व्यवस्था सुदृढ़ बनाने आवश्यक सुझाव मांगे। साथ ही नवरात्रि महोत्सव प्रबंधन के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों की अलग-अलग समिति बनाई।

मंदिर के कोष एवं लेखा तथा प्रबंधन की जवाबदारी पूर्ववत सुरेश पांडे कोषाध्यक्ष को दी गई।चैत्र नवरात्रि महोत्सव में जो कार्यक्रम है उसके अनुसार[ बासंतीय नवरात्रि महोत्सव 2026 चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा गुरुवार 19/03/2026 माता जी का आवाहन पूजन,पीठ पूजन, मनोकामना ज्योति कलश का प्रज्वलन दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ. रोजाना सुबह शाम माता जी की आरती प्रसाद वितरण,दुर्गा अष्टमी,- गुरुवार, 26/03/26 -कन्या पूजन व कन्या भोजन दुर्गा नवमी- शुक्रवार 27/03/26

रामनवमी व दुर्गा नवमी हवन बलिदान व विसर्जन नवरात्रि व्रत पारायण किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर के लंबित निर्माण कार्य को शुरू करने पर भी चर्चा हुई तथा निर्णय लिया गया की नवरात्रि के तुरंत बाद कार्य आरंभ किया जाएगा।
मंदिर परिसर क्षेत्र में अन्य विकास कार्य को शुरू कराने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर श्री आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद जायसवाल वरिष्ठ सदस्य रामनिवास तिवारी, गुलाब वाकरे, भागवत सिंह मार्को,गणेश पांडे, भारत सिंह श्याम, फलपाल सिंह पुषाम,वेद प्रकाश पांडे, भूपत सिंह, रामायण सिंह, गोविंद सिंह जी, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, रुद्र प्रसाद तिवारी, शशिकांत पांडे, अक्षय नामदेव सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
