मरवाही के मुख्य बाजार चौक का नाम ‘मोदनसेन महाराज चौक’ रखा गया

Advertisement

नगर परिषद का ऐतिहासिक फैसला, हलवाई समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी

मरवाही, 1 जून नगर परिषद मरवाही ने रविवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नगर के सबसे व्यस्त मुख्य बाजार चौक का नामकरण ‘मोदनसेन महाराज चौक’ करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। यह नगर परिषद द्वारा पारित किया गया पहला चौक नामकरण प्रस्ताव है मोदनसेन महाराज हलवाई समाज के उत्पत्तिकर्ता माने जाते हैं। उनके नाम पर चौक का नामकरण होने से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता को नई पहचान मिलने की बात कही जा रही है अध्यक्ष बोलीं- समाज का योगदान महत्वपूर्ण

नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने कहा, “हलवाई समाज का मरवाही के व्यापार, सामाजिक विकास और जनसेवा में हमेशा अहम योगदान रहा है। यह निर्णय समाज के आराध्य मोदनसेन महाराज के प्रति सम्मान है। नगर पंचायत सभी वर्गों को साथ लेकर मरवाही के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। हलवाई समाज 100 वर्षों से नगर के विकास में निस्वार्थ भाव से जुटा है हलवाई समाज ने जताया आभार निर्णय पर छत्तीसगढ़ प्रदेश हलवाई समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता और प्रदेश कोषाध्यक्ष समित गुप्ता ने अध्यक्ष व समस्त पार्षदों का आभार जताया। हलवाई समाज मरवाही ने अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता एवं सभी पार्षदों का सम्मान भी किया।

इस दौरान व्यापार संघ मरवाही के अध्यक्ष चमन कुमार हलवाई, विजय हलवाई, आशीष हलवाई, अंशु हलवाई, रवि हलवाई, सार्थक हलवाई, सरोज हलवाई, छाया हलवाई, पूजा हलवाई, गीता हलवाई सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हलवाई समाज ने इस फैसले को समाज के सम्मान, पहचान और गौरव से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताया है।

Share This Article