कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया व्यापक निरीक्षण, विभागीय कार्यप्रणाली की ली विस्तृत जानकारी

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर : राजस्व, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों का किया अवलोकन, कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व, शिक्षा, भू-अभिलेख, आबकारी, श्रम, जिला सांख्यिकी, रीडर कक्ष, निर्वाचन शाखा सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया।


कार्यालय व्यवस्था सुधार और अनुशासन पर जोर, अनुपस्थित कर्मचारियों पर नोटिस के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली तथा कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेजों का संधारण, नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने विभाग प्रमुखों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति का नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।


निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर. एन. पाण्डेय एवं जिला कार्यालय प्रमुख सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।


Advertisement
Share This Article