रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात रहेगा प्रतिबंधित, रेलवे प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की
तीन दिनों तक रात्रिकालीन आवागमन रहेगा प्रभावित
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत भूपदेवपुर-राबर्टसन स्टेशनों के मध्य स्थित मानव सहित समपार संख्या 301 नहरपाली फाटक पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते यह समपार सड़क यातायात के लिए निर्धारित अवधि में बंद रहेगा।
10 से 12 सितंबर तक बंद रहेगा फाटक
रेलवे प्रशासन के अनुसार नहरपाली फाटक किमी 605/25-606/01 पर स्थित है। आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण दिनांक 10 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक इसे केवल रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
रेल प्रशासन ने मांगा सहयोग
रेल प्रशासन ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। साथ ही लोगों से कार्य में सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।
रिपोर्ट: अभिषेक कुमार पाण्डेय, रिपोर्टर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
