ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस का वार! बालजोर जंगल में महुआ शराब लेकर बेचने निकला आरोपी धराया

Advertisement

मुखबिर की सूचना पर जंगल में घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ दबोचा गया चैतराम राठिया

आबकारी एक्ट में गिरफ्तारी, कोर्ट ने भेजा रिमांड पर


जंगल में शराब बनाकर बेचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ा

रायगढ़, 6 अक्टूबर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने बालजोर जंगल में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब (कीमत करीब ₹2,000) जब्त की है। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

गश्त के दौरान मिली खबर, पैदल शराब लेकर जा रहा था आरोपी

5 अक्टूबर 2026 को तमनार पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मिलुपारा, कोड़केल और डोगामौहा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बालजोर के जंगल में चैतराम राठिया बड़ी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए पैदल ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत जंगल में घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी थी जरिकेन, 10 लीटर महुआ शराब बरामद

पूछताछ में उसने अपना नाम चैतराम राठिया पिता कलीराम राठिया (53 वर्ष), निवासी बालजोर बताया। उसके पास रखी प्लास्टिक बोरी के थैले की तलाशी में सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन मिली, जिसमें करीब 10 लीटर महुआ शराब भरी थी। आरोपी ने पूछताछ में शराब बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।

शराब सीलबंद, धारा 34(2) और 59(क) में केस दर्ज, आरोपी भेजा गया रिमांड पर

पुलिस ने महुआ शराब को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

शराब रेड की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार और रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article