ओडिसा के उत्तर भारतीय समन्वय समिति ने डीसी से मुलाकात,कर उन्हें राउरकेला आने का निमंत्रण दिया है
सिमडेगा: सिमडेगा की डीसी कंचन सिंह की सेवा भाव और सादगी भरे कार्यशैली के साथ आस्था और श्रद्धा के चर्चे ओडिसा में भी होने लगे हैं। ओडिसा के उत्तर भारतीय समन्वय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सिमडेगा आकर डीसी कंचन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किए, मुलाकात के दौरान समिति सदस्यों ने डीसी सिमडेगा के सेवा भाव, सादगी और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को उच्च पद पर रहते हुए भी श्रद्धा और सरलता के साथ मनाने की सराहना की।
समिति के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कंचन सिंह आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल हैं, जो अपनी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए भी सादगी और शालीनता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। समिति के द्वारा राउरकेला की अग्रणी संस्था की ओर से डीसी सिमडेगा को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
समिति के प्रतिनिधि मंडल को डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने कहा कि आप लोगों का आना हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि हमें प्रोटोकॉल के दायरे में रहकर कार्य करना होता है, इसलिए अभी अधिक समय देना संभव नहीं है, लेकिन राउरकेला आने का प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी हिंदी भाषी भाइयों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों के मन में यह भाव आया और आप सम्मान देने पहुंचे। उन्होंने छठ मईया की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी आस्था के कारण आप लोग ओडिशा से यहां आए। ये बड़ी बात है।
समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा साहू के नेतृत्व में राउरकेला से सिमडेगा गए प्रतिनिधिमंडल में हरिशंकर साह, अशोक पाठक, ओपी सिंह, रिंकू अग्रवाल और ऋषि सेवक शामिल थे।
