अंतर्राज्जीय शराब तस्कर सहित 14 गिरफ्तार, 1 लाख 17 हजार रूपये कीमत के 759 नग अंग्रेजी शराब व 12 लीटर महुआ शराब जप्त।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उपद्रव करने वाले 4 लोगों के विरूद्ध भी हुई कार्रवाई।
जिले की पुलिस सक्रियता से अवैध शराब के विरूद्ध चला रही अभियान।
सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। दिनांक 03.03.2026 को थाना चांदनी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 2 मोटर सायकल में 4 व्यक्ति भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को मध्यप्रदेश से लेकर ठाड़पाथर बिक्री करने आ रहे है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम बिहारपुर पुरानटोला में घेराबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीआर 6391 सहित संतकुमार सिंह पिता नाबालक सिंह उम्र 19 वर्ष व मिर्जा प्रसाद पिता रामबहादूर काशी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ठाड़पाथर थाना चांदनी को पकड़ा जिनके कब्जे से कुल 188 नग अंग्रेजी शराब कीमत 38488 रूपये का जप्त किया गया।
वहीं दूसरे मामले में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 डीजेड 8876 सहित आरोपी रामलगन सिंह पिता उजीर सिंह उम्र 23 वर्ष व लवकुश पाण्डेय पिता अंजनी पाण्डेय उम्र 21 वर्ष निवासी ग्रम ठाड़पाथर थाना चांदनी को पकड़ा जिनके कब्जे से 188 नग अंग्रेजी शराब कीमत 27568 रूपये का जप्त किया गया गया।

दोनों ही मामले में अंग्रेजी शराब व परिवहन में 2 मोटर सायकल जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांदनी रामप्रताप साहू, एएसआई क्षेत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पोर्ते, आरक्षक मंजीत सिंह, मुकेश साहू, आलोक सिंह, रणवीर सिंह, मंगलसाय राजवाड़े व भुवनेश्वर पाटले सक्रिय रहे।
इसी क्रम में दिनांक 02.03.2026 के रात्रि में थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा चेक प्वाईंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी इसी दौरान वहां सेन्ट्रो कार क्रमांक सीजी 13 सी 1907 पहुंची, जिसमें 2 व्यक्ति कामेश्वर सिंह पिता रमेश सिंह उम्र 20 वर्ष व दिलबोधन सिंह पिता समयलाल उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम निम्हा थाना उदयपुर जिला सरगुजा मिले। कार की तलाशी लेने पर उसमें गोवा अंग्रेजी शराब 350 नग (7 पेटी) कीमत 42 हजार रूपये का पाया गया।

मामले में अंग्रेजी शराब व परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी कामेश्वर सिंह व दिलबोधन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई सुमंत पाण्डेय व टीम सक्रिय रही।
वहीं दिनांक 02.03.2026 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम जूर का बिहारीलाल साहू अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में रखा है। सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु चौकी बसदेई पुलिस मौके पर पहुंची जहां बिहारी लाल पिता ठकुरी प्रसाद साहू उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम जूर, चौकी बसदेई के कब्जे से बिक्री हेतु रखे 9 लीटर महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया है। वहीं ग्राम चोपन निवासी गौरी के कब्जे से 8 नग गोवा अंग्रेजी शराब जप्त किया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।
इसी प्रकार अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा ग्राम इन्द्रकुमार निवासी सपकरा से 25 नग गोवा अंग्रेजी शराब, थाना भटगांव द्वारा ग्राम बैजनाथपुर निवासी चमरू राम से 3 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया है। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उपद्रव करने पर थाना चांदनी द्वारा ग्राम नावाटोला निवासी रामप्रकाश विश्वकर्मा, थाना रामानुजनगर द्वारा ग्राम पम्पानगर के अमन सिंह, ग्राम गोरखनाथपुर निवासी विकास सिंह व शिवचरण पोर्ते के विरूद्ध धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।
