सूरजपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा वार, 8 किलो गांजा और सफारी वाहन सहित 3 गिरफ्तार

2 Min Read

चार लाख रुपए कीमत के गांजे के साथ पकड़े गए तीन आरोपी, फरार दो लोगों की तलाश जारी

सूरजपुर, 6 मार्च। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस ने बड़ा सफलता हासिल की है। पुलिस ने 8 किलो गांजा और नशीले पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त टाटा सफारी वाहन (सीजी 15 ईजी 4455) जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

वाहन रोकने पर संदिग्धों ने भागने की कोशिश, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

दिनांक 03.03.2026 को चौकी लटोरी पुलिस मेन रोड लटोरी पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान अम्बिकापुर की ओर से एक टाटा सफारी वाहन आता दिखा। वाहन चालक पुलिस को देख चेकिंग स्थल से लगभग 50 मीटर दूर मुड़ने की कोशिश करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका।

तीन आरोपी पकड़ाए, दो फरार; चार लाख रुपए मूल्य का गांजा जब्त

संदिग्धों में से दो व्यक्ति भाग गए, जबकि तीन आरोपी पकड़े गए:

  • जीवधन पैंकरा, पिता घूरसाय, उम्र 28 वर्ष, निवासी सोनगरा
  • सुरेन्द्र कुमार लास्कर, पिता रामकुमार लास्कर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बरौधी
  • ललित यादव, पिता सुपाड़ी लाल यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बरौधी

इनके कब्जे से पुलिस ने 8 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए आंकी गई है। परिवहन में प्रयुक्त सफारी वाहन भी जप्त किया गया।

कानूनी कार्रवाई और फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस ने मामले में धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं फरार दो लोगों की पतासाजी और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस टीम की सक्रियता

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता, एएसआई मानिकदास, प्रधान आरक्षक दिलेश्वर सिंह, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, शोभनाथ कुशवाहा, इस्तियाक अहमद, देवकीनंदन खुटिया, कैलू राजवाड़े, सुनील एक्का, सैनिक तामेश्वर राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

 

Share This Article