रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हर्बल शैंपू एवं हैंड वॉश का सफल निर्माण

1 Min Read
📊 Post Views: 3 Views

रायगढ़, दिनांक 18 मार्च 2026 — रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी. फार्मा 6वें सेमेस्टर (बी बैच) के विद्यार्थियों द्वारा हर्बल उत्पादों के क्षेत्र में एक सराहनीय उपलब्धि हासिल की गई। सहायक अध्यापक श्री आकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के समूह—वरुण चौहान, विकास , पूर्णानंद , प्रकाश,उमेश, अभिजीत सोमेश एवं विभूति रेणुका व ग्रुप द्वारा प्रयोगशाला में सफलतापूर्वक हर्बल हैंड वॉश एवं हर्बल शैंपू का निर्माण किया गया।

यह प्रयोग न केवल विद्यार्थियों की व्यावहारिक दक्षता को दर्शाता है, बल्कि भविष्य में विभिन्न हर्बल उत्पादों के निर्माण के लिए एक मजबूत आधार (बेस) भी प्रदान करता है। इस सफलता से संस्थान में अनुसंधान एवं नवाचार को नई दिशा मिलने की संभावना है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. डी.के. प्रधान, डॉ. हरीश गुप्ता एवं डायरेक्टर श्री शक्ति अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक नवाचार करने के लिए प्रेरित किया।

रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी निरंतर विद्यार्थियों को प्रायोगिक शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में प्रोत्साहित करते हुए नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

📊 Post Views: 3 Views
TAGGED:
Share This Article