हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

1 Min Read

रायगढ़। बुधवार सुबह जय सिंह तालाब में सफाई कर्मचारियों और नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के साथ सभापति श्री जयंत ठेठवार के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान आयुक्त श्री क्षत्रिय ने शासन के नियमानुसार सफाई कर्मियों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर सभी सफाई कर्मचारियों ने ताली बजाकर निर्णय का स्वागत किया और हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

हड़ताल खत्म होने के बाद सभी सफाई कर्मचारी अपने-अपने वार्ड और कार्यस्थलों पर लौट गए। इसके साथ ही शहर में सफाई कार्य दोबारा शुरू हो गया है और वार्डों में नियमित सफाई सुचारू रूप से जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *