खरसिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर कार्य करते हुए 4399 दिनों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में मदनपुर स्थित मदनेश्वर महादेव शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू अपने साथियों के साथ मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश के निरंतर विकास की कामना की।
कार्यक्रम में चित्र सेन तिवारी, पीतांबर प्रसाद पटेल, धन साईं पटेल, राम कुमार यादव, प्रशांत यादव, मनोज डंगसेना, मोनू राठौर और राज राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा, जहां उपस्थित लोगों ने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।




