बीजापुर में जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

By
Advertisement
Advertisement

बीजापुर। कोतवाली थाना के सामने रात करीब 9 बजे हुई घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीजापुर में बीती रात करीब 9 बजे एक जवान द्वारा सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बस्तर फाइटर में पदस्थ दिलीप तेंलम ने खुद को मारी गोली, उसूर ब्लॉक के मर्दोंडा गांव का रहने वाला था जवान
मृत जवान की पहचान दिलीप तेंलम के रूप में हुई है, जो बस्तर फाइटर में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि जवान बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक स्थित मर्दोंडा गांव का निवासी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शव कब्जे में लेकर हथियार बरामद, आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हथियार बरामद कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

 

Advertisement
Share This Article