कबीर साहेब जी की पूजा-अर्चना और आरती से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
डभरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत साल्हें में आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित साहेब जंनो एवं अमीन माताओं द्वारा कबीर साहेब जी के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर पूजा-अर्चना और आरती से हुई।

सामाजिक चर्चा में सर्व सहमति से हर ग्राम में सदस्य जोड़ने का निर्णय
पूजा-अर्चना के बाद सामाजिक चर्चा शुरू की गई। बैठक में सभापति और अध्यक्ष सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि ब्लॉक के हर ग्राम में समाज बंधुओं के दो प्रतिनिधियों को भेजकर नए सदस्य बनाए जाएँ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गहिरा दास महंत का संदेश
बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गहिरा दास महंत ने कहा कि वह सभी पदाधिकारियों और साहेब जंनो के साथ मिलकर समाज का मार्गदर्शन करेंगे और सभी के सुख-दुःख में हमेशा शामिल रहेंगे।
03/03/2026 को अधिकारीयों से होगी भेंट
उन्होंने यह भी बताया कि समाज के पदाधिकारी और सभी सदस्य 03/03/2026 को ब्लॉक डभरा के एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी से भेंट करेंगे, जिसमें सभी पदाधिकारी और समाज बंधु उपस्थित रहेंगे।
