श्रवण कुमार पटेल बने युवा मोर्चा कापू अध्यक्ष, मनीष रात्रे को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

By
Advertisement
Advertisement

कापू। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती को लेकर कापू मंडल में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रवण कुमार पटेल को युवा मोर्चा कापू मंडल अध्यक्ष तथा मनीष रात्रे को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों के चयन के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई है।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार पटेल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने का संकल्प व्यक्त किया।

वहीं महामंत्री बनाए गए मनीष रात्रे ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नई टीम के नेतृत्व में युवा मोर्चा कापू मंडल क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां और तेज होंगी।

Advertisement
Share This Article