स्व. श्री चीनीलाल पटेल के दशकर्म में पहुंचे छाया विधायक श्री महेश साहू जी, दी श्रद्धांजलि

Advertisement

खरसिया। ग्राम पंचायत टेमटेमा में स्व. श्री चीनीलाल पटेल के दशकर्म कार्यक्रम में खरसिया के छाया विधायक श्री महेश साहू जी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी।

इस दौरान श्री महेश साहू जी ने कहा कि स्व. श्री चीनीलाल पटेल का समाज के प्रति योगदान सराहनीय रहा है और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे श्री रतन पटेल जी, श्री निरंजन राठिया जी, श्री जय पटेल जी, श्री छबिराम पटेल जी, श्री हरिओम पटैल जी, श्री नितेश बरेठ जी,एवं अन्य साथीगण

Share This Article