Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
खरसिया : ग्राम पंचायत तेलीकोट में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान कथा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच धार्मिक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कथा स्थल पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

कथा आयोजन के दौरान छाया विधायक महेश साहू ने श्रद्धापूर्वक श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया तथा कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जहां भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। ग्रामीणों ने भी इस प्रकार के आयोजनों को सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।



