रायगढ़ में सनसनीखेज खुलासा: मंगलसूत्र बना मौत का फंदा, लिव-इन पार्टनर ने महिला की हत्या कर छिपाने की कोशिश

By
Advertisement
Advertisement

संदिग्ध मौत से हत्या तक: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब सनसनीखेज हत्या में बदल गया है। 01 अप्रैल 2026 को जिंदल अस्पताल पतरापाली से धनेश्वरी विश्वकर्मा (32 वर्ष) की आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर दबाव से दम घुटने को मौत का कारण बताया गया, जिसे “होमीसाइडल” घोषित किया गया।


लिव-इन पार्टनर पर गहराया शक, पूछताछ में कबूल किया जुर्म

जांच के दौरान मृतिका के लिव-इन पार्टनर विकेश बरेठ पर संदेह गहराया। प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी द्वारा की गई सघन पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या की।


घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका पिछले चार वर्षों से विकेश के साथ किरोडीमल नगर में रह रही थी। घटना के दिन दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर महिला का गला दबा दिया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

कोतरारोड़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 100/2026 के तहत धारा 103(1), 238 बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी विकेश कुमार बरेठ (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


एसएसपी का सख्त संदेश: हिंसा नहीं, कानून का सहारा लें

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आपसी विवाद को हिंसा का रूप देना गंभीर अपराध है। पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए ठोस साक्ष्य के साथ न्यायालय में मजबूत चालान पेश किया जाएगा।

 

Advertisement
Share This Article