Sawan Mahotsav Raigarh : 17 से 24 अगस्त तक रामलीला मैदान में अखंड ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप, 17 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Advertisement
Advertisement

रायगढ़। भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन माह में रायगढ़ में लगातार चौथे वर्ष अखंड ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप का आयोजन किया जा रहा है। सेवा भारती समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा यह सात दिवसीय धार्मिक महाअनुष्ठान 17 से 24 अगस्त 2026 तक शहर के हृदयस्थल रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।

नाग पंचमी पर भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अगस्त 2026, नाग पंचमी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा सुबह 10 बजे निकले महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान स्थित आयोजन स्थल पहुंचेगी।

इसके बाद रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अखंड ॐ नमः शिवाय जाप का शुभारंभ किया जाएगा, जो लगातार सात दिनों तक चलेगा। 24 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ महाअनुष्ठान का समापन होगा।

प्रतिदिन होगा पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक

आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रातः और सायंकाल भक्तजनों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरे आयोजन स्थल पर शिव भक्ति का वातावरण बना रहेगा।

18 अगस्त को सनी अलबेला की भजन संध्या

आयोजन में 18 अगस्त मंगलवार को सुप्रसिद्ध गायक सनी अलबेला भगवान शिव को समर्पित भजनों की प्रस्तुति देंगे। ‘महाकाल सरकार’ सहित शिव भक्ति के भजनों के माध्यम से श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में सराबोर होंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं को शिव भक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से रखा गया है।

गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाआरती

सात दिवसीय आयोजन के दौरान एक विशेष दिन गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

आयोजन समिति में ये सदस्य शामिल

कार्यक्रम के संचालन में श्री चक्रधर पटेल, श्री सुरेश दीक्षित, श्रीमती हेमलता चौहान, श्रीमती श्रद्धा ताम्रकार, श्रीमती अनुपमा गुप्ता, श्रीमती स्नेहा तिवारी, श्रीमती सुजाता साहू, श्रीमती विनीता अग्रवाल, श्रीमती किरण चौहान, श्रीमती सोहिता बाजपेई, श्रीमती आरती सेवक, श्रीमती निवेदिता पटनायक, श्री तुषार तिवारी, श्री अनिरुद्ध भट्ट, श्री रवि सिंह, श्रीमती पूनम सोलंकी एवं श्री संजय जगवानी की भूमिका रहेगी।

प्रचार प्रमुख: श्रीमती विनीता अग्रवाल

धर्मप्रेमी नागरिकों से शामिल होने की अपील

महिला समन्वय रायगढ़ ने जिले के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे सात दिवसीय अखंड ॐ नमः शिवाय जाप एवं धार्मिक महाअनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Advertisement
Share This Article