तेलीकोट । ग्राम पंचायत तेलीकोट की सरपंच आरती मोनू ने समस्त ग्रामवासियों को पावन चैत्र नवरात्रि एवं राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ये दोनों पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं के प्रतीक हैं, जो हमें धर्म, संयम और सदाचार का मार्ग दिखाते हैं।
सरपंच आरती मोनू ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की आराधना से जीवन में शक्ति, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार होता है, वहीं राम नवमी का पर्व भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे इन पावन अवसरों पर आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधते हैं और हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने की प्रेरणा देते हैं। अंत में उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
