सक्ती ब्रेकिंग : हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

Advertisement
Advertisement

सक्ती। सक्ती जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कमरे में फंदे पर मिला शव

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक जय लहरे ने अपने निवास/कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या का कारण अज्ञात

फिलहाल आरक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों एवं आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

मामले में पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। विस्तृत जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement
Share This Article