पेंड्रा, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को स्थानीय निर्माणाधीन साहू समाज भवन परिसर में “एक पौधा, एक संकल्प” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आंवला, आम, कदम, कटहल एवं पाम के पौधे रोपे। सभी सदस्यों ने रोपित पौधों की स्वयं देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री रमेश साहू ने कहा, “प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज का यह कार्यक्रम पर्यावरण बचाने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। हर सदस्य यदि एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करे तो आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और जल मिल सकेगा।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री अशोक साहू, बद्री साहू, विनय साहू, विजय साहू, सुरेश साहू, खूबचंद साहू, आनंद साहू, दिलीप साहू, संतोष साहू, लोकेश साहू, कमल साहू, हरिकिशन साहू, बैजनाथ साहू, भल्ली साहू, विकास साहू उपस्थित थे।
महिला साहू संघ की ओर से श्रीमती भारती साहू, शारदा साहू, ममता साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में समाज के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।




