राउरकेला : केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने किया जनजातीय संग्रहालय का निरीक्षण, निर्माण कार्य की की सराहना

1 Min Read
Advertisement



राउरकेला। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने आज राउरकेला में निर्माणाधीन जनजातीय संग्रहालय का दौरा किया। संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य की प्रशंसा की और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर बताया।



केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संग्रहालय अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है और इसके उद्घाटन के लिए वे महामहिम राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री से प्रयास करेंगे कि वे स्वयं इसका उद्घाटन करें।

श्री ओराम ने कहा, “यह जनजातीय संग्रहालय न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि शोध में संलग्न छात्रों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यहाँ जनजातीय संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है, जिससे आगंतुकों को ऐसा महसूस होगा मानो वे किसी आदिवासी गाँव में हों।”



संग्रहालय परिसर में बने कॉटेज, फोटो गैलरी और संस्कृति प्रदर्शन क्षेत्र को विशेष रूप से आकर्षक रूप में तैयार किया गया है।

दौरे के दौरान स्मार्ट सिटी टीम के सार्थक सायरभ रथ ने केंद्रीय मंत्री को पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी। इस अवसर पर राउरकेला भाजपा के जिला प्रवक्ता गंगाधर दाश, स्मार्ट सिटी मंत्री प्रतिनिधि प्रकाश पासवान, और अतिरिक्त निजी सचिव खुशबू यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *