Rourkela BJP News : कोयल नगर मंडल की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

Advertisement

मंडल अध्यक्ष त्रिविक्रम माझी की अध्यक्षता में जुटे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता, राउरकेला महानगर निगम चुनाव जल्द कराने की घोषणा पर जताया आभार

राउरकेला। भारतीय जनता पार्टी के राउरकेला संगठनात्मक जिला अंतर्गत राउरकेला विधानसभा क्षेत्र के कोयल नगर मंडल की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक कोयल नगर स्थित पूजा पंडाल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिविक्रम माझी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ हुई।

संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

मंडल अध्यक्ष त्रिविक्रम माझी ने स्वागत भाषण में बैठक के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को अधिक सक्रिय, सुदृढ़ और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में राज्य महिला मोर्चा की साधारण संपादिका लतिका पटनायक, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सत्यप्रिय साहू, जिला प्रवक्ता गंगाधर दाश, जिला संपादक प्रणताप दास, मंडल प्रभारी आलोक नायक, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगबंधु साहू, पूर्व जिला संपादिका सस्मिता पाढ़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सक्तेश्वर पात्र और मंडल सामान्य संपादक विश्वनाथ मोहंती सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने भाजपा के इतिहास, संगठनात्मक संरचना तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

नगर निगम चुनाव की घोषणा पर जताया आभार

बैठक के दौरान राज्य सरकार और पार्टी नेतृत्व के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया। भाजपा की सरकार बनने के बाद राउरकेला महानगर निगम के लंबे समय से लंबित चुनाव जल्द कराने के वादे को पूरा करने की दिशा में की गई घोषणा की सराहना की गई।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में बाबाजी चरण जेना, कामाख्या नारायण चौबे, विजय चौहान, सुमंत जेना, शांतनु महाराणा, रोशन इंद्वार, बंदिता महातो, सरोजिनी दास, झिली हरिपाल, सत्यवान नायक, देवप्रसाद साहू, मिका सिंह, सुब्रत मलिक, पीतवास सेनापति और मानस बिश्वाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article