Rourkela Accident : टीसीआई के पास दो भारी वाहनों की भिड़ंत, 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो घायल

Advertisement
Advertisement

महिला के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे ट्रक को हाइवा ने मारी टक्कर

राउरकेला। शहर के टीसीआई क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो भारी वाहनों की आमने-सामने टक्कर में एक 77 वर्षीय बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

मृतक बंडामुंडा डी केबिन के रहने वाले थे

मृतक की पहचान शिवा प्रसाद तांती (77 वर्ष), निवासी डी केबिन बंडामुंडा के रूप में हुई है। हादसे में ईश्वर चंद्र प्रसाद (55 वर्ष), डी केबिन बंडामुंडा और जालंधर साहनी (60 वर्ष), तिलका नगर बंडामुंडा घायल हुए हैं।

18 चक्का हाइवा की टक्कर से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक में डी केबिन से एक महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए वेदव्यास स्थित ब्राह्मणी नदी घाट के स्वर्ग द्वार ले जाया जा रहा था। इसी दौरान टीसीआई के पास एक 18 चक्का हाइवा ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

घायलों को कराया गया उपचार

दुर्घटना में चालक जालंधर साहनी को हल्की चोटें आई हैं, जबकि ईश्वर चंद्र प्रसाद के सिर में चोट लगी है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Share This Article