एमबीबीएस में चयन पर रिया बंजारे का आत्मीय अभिनंदन, समाज ने किया सम्मान

Advertisement
Advertisement

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज खरसिया ने मौहापाली पहुंचकर दी बधाई, सिम्स बिलासपुर में मिली चिकित्सा शिक्षा की प्रवेश

खरसिया (रायगढ़)। ग्राम मौहापाली निवासी रिया बंजारे का एमबीबीएस में चयन होने और सिम्स बिलासपुर में चिकित्सा शिक्षा के लिए प्रवेश मिलने पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, खरसिया द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारी ग्राम मौहापाली पहुंचकर रिया और उनके परिवार से मिले तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की।

पुष्पगुच्छ भेंटकर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समाज के पदाधिकारियों ने रिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी और एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वक्ताओं ने रिया की सफलता को उनकी मेहनत, लगन, प्रतिभा और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया।

माता-पिता भी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े

रिया बंजारे, श्याम कुमार बंजारे की सुपुत्री हैं। उनके पिता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, रायगढ़ के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ लैब तकनीशियन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं उनकी माता हीरा बंजारे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं।

कुशल और सेवाभावी चिकित्सक बनने की दी शुभकामनाएं

सभा को प्रदेश प्रवक्ता (साहित्य प्रकोष्ठ) राकेश नारायण बंजारे, खरसिया अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज और वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारी, गायक एवं मौहापाली निवासी रामभरोस जोल्हे ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि रिया की उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि रिया चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील एवं सेवाभावी चिकित्सक बनेंगी और समाज व देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

महासचिव ने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन समाज के महासचिव मनीराम सोनी ने किया। समाजसेवी श्याम कुमार बंजारे ने बेटी की सफलता पर परिवार के प्रति स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखने के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज, महासचिव मनीराम सोनी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे, ग्राम मौहापाली अध्यक्ष भरत लाल जोल्हे, रामभरोस जोल्हे, पत्रकार हेमलाल कुर्रे, नीला राम घृतलहरे, राजेन्द्र बंजारे, राहुल लहरे, डॉ. लहरे, विजय कुमार जोल्हे, कन्हैया डहरिया, फागुराम जोल्हे, ताराचंद राठिया (सरपंच), तुका राम कुर्रे (उप सरपंच), मनहरण जोल्हे, खीकराम लहरे, मोहिन्दर चौहान, दिनेश जोल्हे सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ग्राम मौहापाली के सरपंच, जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने भी रिया को बधाई देते हुए उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

Advertisement
Share This Article