ओपनिंग फैसले पर खुद कप्तान ने तोड़ी चुप्पी
Rishabh Pant ने Lucknow Super Giants बनाम Delhi Capitals मुकाबले में ओपनिंग करने के फैसले पर बड़ा बयान दिया है। मैच के बाद पंत ने साफ कहा कि आगे वह ओपनिंग करेंगे या नहीं, इसकी कोई पक्की गारंटी नहीं है।
उन्होंने कहा कि “यह 50-50 है, लेकिन मैं टॉप ऑर्डर में जरूर खेलता नजर आऊंगा।”
ओपनिंग में नहीं चला पंत का बल्ला
इकाना स्टेडियम में पंत ने नई रणनीति के तहत खुद ओपनिंग करने का फैसला लिया, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। वह महज 9 गेंदों में 7 रन बनाकर रन आउट हो गए।
उनका रन आउट भी काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा, जब गेंदबाज के हाथ से टकराकर गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी और पंत क्रीज से बाहर थे।
हार के बाद जताई निराशा
मैच के बाद पंत ने टीम की हार पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं चली, जिसकी वजह से टीम को अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाना पड़ा और अंत में एक गेंदबाज कम पड़ गया।
पूरन के डिमोशन पर दिया जवाब
निकोलस पूरन को पांचवें नंबर पर भेजने के फैसले पर पंत ने कहा कि टीम की रणनीति साफ थी कि मिडिल ओवर में वह पारी संभालें।
उन्होंने बताया कि शुरुआती विकेट गिरने की स्थिति में आयुष बदोनी की भूमिका भी पहले से तय थी, ताकि वह उस समय टीम को संभाल सकें।
रन आउट पर क्या बोले पंत
अपने रन आउट को लेकर पंत ने कहा कि इस तरह आउट होना हमेशा दुख देता है, लेकिन इससे उबरने का सबसे अच्छा तरीका है इसे नजरअंदाज करना।
