राइस मिल एसोसिएशन ने रेडक्रॉस सोसायटी को दी 5 लाख रुपये की सहायता

Advertisement
Advertisement

अभिषेक कुमार पाण्डेय

रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर, 15 सितंबर 2026। जरूरतमंद लोगों की मदद और मानवीय सेवा के कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिलासपुर राइस मिल एसोसिएशन ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल से मुलाकात कर सहयोग राशि का चेक सौंपा।

सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी जरूरी

सहयोग राशि प्राप्त करने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जरूरतमंदों की सहायता में उपयोग होगी राशि

कलेक्टर ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी को प्राप्त यह सहयोग राशि जरूरतमंद लोगों की सहायता और विभिन्न मानवीय सेवा गतिविधियों में उपयोग की जाएगी। उन्होंने सामाजिक सरोकारों के लिए एसोसिएशन की पहल को सराहनीय बताया।

आगे भी सहयोग का भरोसा

राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी जनहित और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, राइस मिल एसोसिएशन के महामंत्री शिवशंकर अग्रवाल सहित आदित्य अग्रवाल, सुनील, अनिकेत, राजेश, श्रीतेश और तेजस मौजूद रहे।

Advertisement
Share This Article