Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है और 31 मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से सशस्त्र नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने आने वाले 1-2 दिनों में बड़ा खुलासा करने का भी संकेत दिया।
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। बीती देर रात कवर्धा में डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया। इसे राज्य की अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक घोषणा माना जा रहा है।
