सेवानिवृत्त अर्धसैनिकों को मरणोपरांत सम्मानजनक ढंग से अंतिम विदाई दी जाए_ वार्ब

Advertisement

नई दिल्ली : वार्ब (गृह मंत्रालय) WARB के द्वारा सेवानिवृत्त अर्धसैनिकों के मरणोपरांत अंतिम संस्कार मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) में बदलाव की मांग की गई है।

केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों के मरणोपरांत अंतिम संस्कार के वक्त सम्मानजनक एवं गरिमामई आखिरी विदाई हेतु वेलफेयर एंड रिहैबिलिटेशन बोर्ड WARB (गृह मंत्रालय) के द्वारा 21 अप्रैल 2026 को कॉमन मानक संचालन प्रक्रिया SOP जारी कर दी गई।

एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि सेवानिवृत्त CAPF कर्मियों के अंतिम संस्कार के लिए सामान्य मानक संचालन प्रक्रिया SOP. में बदलाव को लेकर पूर्व एडीजी एच आर सिंह के नेतृत्व में 25 सितम्बर 2025 व इस साल 18 फ़रवरी को क्रमशः दलजीत सिंह चौधरी डी जी बीएसएफ(उस वक्त के वार्ब चेयरमेन) व शत्रुजीत कपूर डी जी आईटीबीपी (वार्ब) चेयरमेन से मुलाकात कर अनुरोध किए थे कि जब किसी भी सुरक्षा बल के रिटायर्ड जवान की मृत्यु होती है तो नजदीक वाली फोर्सेस यूनिट दिवंगत आत्मा को आखिरी सलामी सम्मान देने की जवाबदारी दी जाए जैसे कि पूरे दक्षिण भारत में शस्त्र सीमा बल (SSB) की कोई यूनिट या सेंटर नहीं है तो उनके मरणोपरांत अंतिम सलामी सम्मान देने की जवाबदेही किस फोर्स की होगी। इसी तरह से दक्षिण भारत में कई राज्यों में बीएसएफ व आईटीबीपी की बटालियन व सेंटर नहीं होने की वजह से संबंधित फोर्स के जवान को फूल मालाएं कौन सी फोर्स को जिम्मेदारी दी जाए। महासचिव रणबीर सिंह के कहे अनुसार जहां तक दक्षिणी भारत में विभिन्न फोर्सेस की उपस्थिति का सवाल है सीआरपीएफ व सीआईएसएफ सभी राज्यों में इनकी यूनिट व सेंटर हैं, इनको अन्तिम सम्मान विदाई हेतु जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।


महासचिव द्वारा वॉर्ब द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 को जारी अपने कॉमन मानक संचालन प्रक्रिया SOP में यह तो कहा गया कि नजदीकी वाली फोर्स अंतिम सलामी सम्मान के लिए जवाबदेह होगी। ऐसे मौकों पर कई बार शिकायतें मिली है कि फोर्सेस अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन से बचने के लिए पीड़ित परिवार को एक दूसरे यूनिट को बोलने की सलाह देते हैं जिसमें संशय की स्थिति बनी रहती है। बेहतर होगा कि दक्षिण भारत के सभी राज्यों के जिलों को दो भागों में बांट कर अलग अलग फोर्स को जिम्मेदारी दी जाए ताकि गमगीन परिवार को अंतिम सलामी सम्मान के लिए गुहार ना लगानी पड़े साथ ही संबंधित यूनिट कंट्रोल रूम नम्बर भी जारी कर दिए जाए। इस संबंध मे एलायंस की ओर से माननीय डीजी आईटीबीपी वार्ब चेयरमेन को बदलाव के लिए ईमेल भेज दी गई है। ज्ञातव्य रहे कि 4 अप्रैल 2021 को महासचिव रणबीर सिंह के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को भेजे गए पत्र पर स्वयं संज्ञान लेते हुए वॉर्ब चेयरमेन गृह मंत्रालय को 6 अप्रैल 2021 को रिटायर्ड जवानों के मरणोपरांत अंतिम सलामी सम्मान देने हेतु हिदायत जारी की थी।

एलायंस अध्यक्ष पूर्व एडीजी एच आर सिंह के द्वारा देशवासियों को याद दिलाया कि केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के कर्मी कर्तव्य-पालन के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान तो देते ही हैं,साथ ही वे सेवा की देश सेवा की श्रेष्ठतम परंपराओं को भी बनाए रखते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी, वे इन बलों का एक अभिन्न अंग बने रहते हैं।

अतः यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी अंतिम यात्रा के दौरान एक सम्मानजनक,गरिमामय और उचित विदाई दी जाए ।

रणबीर सिंह
महासचिव

Share This Article