Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए IPL मुकाबले में आरसीबी ने एमआई को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मैच खत्म होते ही स्टेडियम के बाहर आरसीबी समर्थकों का उत्साह चरम पर नजर आया. बच्चे, महिलाएं और युवा जीत का जश्न मनाते हुए झूम उठे. दर्शकों ने ईटीवी भारत से खास बातचीत में कहा कि मुकाबला काफी रोमांचक था.
आखिरी गेंद तक चला हाई वोल्टेज मुकाबला
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर रोमांच देखने को मिला. मैच की आखिरी गेंद तक यह तय नहीं हो पा रहा था कि जीत किस टीम के खाते में जाएगी.आरसीबी और एमआई के बीच कांटे की टक्कर ने दर्शकों की सांसें थामे रखीं.

