पकड़ा गया रंगा: घरेलू विवाद में लोहे के नुकीले औजार से अटैक, सिर पर गंभीर चोटें; पहुंचा जेल

By
Advertisement

सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के ग्राम धुरवारास खासपारा में घरेलू विवाद के दौरान आरोपी रंगा सोढ़ी (46) ने लोहे के नुकीले औजार से एक व्यक्ति पर हमला कर उसके सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रंगा सोढ़ी (46) के रूप में हुई है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Share This Article