रामचंद्रपुर। थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन कर बिक्री करने की तैयारी में लगे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपी
- अभिमन्यु गुप्ता पिता हरिप्रसाद गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, ग्राम डोल वार्ड क्रमांक 5, थाना चिनिया, जिला गढ़वा (झारखंड)
- प्रभात कुमार गुप्ता पिता अशोक गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, ग्राम डोल वार्ड क्रमांक 5, थाना चिनिया, जिला गढ़वा (झारखंड)
ऐसे हुई कार्रवाई
दिनांक 18/02/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोल, थाना चिनिया, जिला गढ़वा (झारखंड) निवासी अभिमन्यु गुप्ता अपने साथी के साथ एक सफेद रंग की टाटा टैगोर कार (क्रमांक JH03 AB 3301) में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर गढ़वा से खुरई मार्ग होते हुए रामचंद्रपुर की ओर आ रहा है।
सूचना की पुष्टि कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर थाना प्रभारी ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ बताए गए मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ समय बाद गढ़वा की ओर से आती एक सफेद कार को रोकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देखकर चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।
बरामदगी
वाहन की तलाशी गवाहों की उपस्थिति में ली गई। तलाशी के दौरान:
- 8 पेटी ब्लेंडर प्राइड
- 4 पेटी रॉयल स्टेज (कुल 186 पाव)
- कुल लगभग 104 लीटर अंग्रेजी शराब
- शराब की अनुमानित कीमत: ₹1,46,820
- टाटा टैगोर कार (अनुमानित कीमत ₹4,00,000)
शराब और वाहन को मौके पर ही जप्त किया गया।
आगे की कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



