राम नवमी 2026: आज गुरुवार को घर-घर में होगा दीपोत्सव

By
Advertisement
Advertisement

वैदिक पंचांग के अनुसार आज मनाया जा रहा है राम नवमी

26 मार्च 2026, भारत: वैदिक पंचांग के अनुसार आज, गुरुवार, 26 मार्च 2026 को राम नवमी मनाई जा रही है। वहीं, वैष्णव समाज इस पर्व को 27 मार्च को मनाएगा। हिंदू धर्म में गोधूलि बेला (संध्या का समय) बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस अवसर पर भक्त प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की शाम को दीपक जलाकर विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


घर के मंदिर में दीपक जलाना सर्वोत्तम

राम नवमी के शुभ अवसर पर घर के मंदिर में राम दरबार (राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान) की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाना सबसे उत्तम माना गया है। इसके अलावा घर के बाहर 9-9 या 11-11 दीपक जलाकर भी राम नवमी का दीपोत्सव मनाया जा सकता है। ऐसा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।


घर में दूर होगी नेगेटिव एनर्जी

राम नवमी की शाम को घर के मुख्य द्वार पर भी तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मकता दूर रहती है। दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।


तुलसी के पास दीपक जलाने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। राम नवमी की शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से जातक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही तुलसी के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।


वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण में दीपक

वास्तु शास्त्र में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना गया है। इस दिशा में दीपक जलाने से घर में शुभ ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही शाम के समय घर की बालकनी या छत पर दीए जलाकर भी राम नवमी का उत्सव मनाना बहुत ही शुभ माना गया है।

Advertisement
Share This Article