Rajgangpur Loot Case : लूट मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; स्कूटी, बाइक और मोबाइल जब्त

Advertisement
Advertisement

राजगांगपुर। राजगांगपुर पुलिस ने लूट के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

309(6) BNS के तहत दर्ज था मामला

जानकारी के अनुसार राजगांगपुर थाना कांड संख्या 404/2026, धारा 309(6) BNS के तहत लूट का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज रे, दीपक रे (दोनों निवासी राजगांगपुर) और रोहन उर्फ गुडलू यादव (ब्रजराजनगर निवासी) को गिरफ्तार किया।

वाहन और मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात से जुड़े सामान के रूप में एक स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisement
Share This Article