गणेश उत्सव पर राज कंस्ट्रक्शन ने कराया पांच दिवसीय भंडारा, बिलासपुर प्रेस क्लब की टीम ने की पूजा-अर्चना

Advertisement
Advertisement

अभिषेक कुमार पाण्डेय

रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़

अर्जुन रेजिडेंसी फेज-2 में 18 से 22 सितंबर तक दोपहर में होगा भंडारा, श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा प्रसाद

बिलासपुर। श्री गणेश उत्सव के अवसर पर अशोक नगर स्थित अर्जुन रेजिडेंसी फेज-2, बिरकोना रोड में राज कंस्ट्रक्शन की ओर से पांच दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम वर्ष के गणेश उत्सव के तहत आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने के साथ प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

22 सितंबर तक चलेगा भंडारा

आयोजकों के अनुसार भंडारे का आयोजन 18 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

गणेश उत्सव के दौरान आयोजन स्थल पर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। आयोजकों का कहना है कि उत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण से जोड़ने और सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिलासपुर प्रेस क्लब की टीम ने की पूजा-अर्चना

भंडारा स्थल पर बिलासपुर प्रेस क्लब की टीम भी पहुंची। टीम के सदस्यों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा और पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवाई सहित पवन सोनी, मोहम्मद इजराइल, अभिजीत पांडे, सदाब खान, प्रवीण सिंह, अमन सिंह, विकल्प तललवार, गोलू कच्छवाहा, जफर आगा, वासु तिवारी, शेयज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सेवा भाव से आयोजित किया जा रहा भंडारा

प्रेस क्लब की टीम ने गणेश उत्सव और भंडारा आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। राज कंस्ट्रक्शन की ओर से अर्जुन कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पांच दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों के अनुसार गणेश उत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सेवा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Share This Article