Raipur Health Summit 2026: सीएम विष्णु देव साय बोले—स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। Raipur स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट-2026 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया।

देशभर के विशेषज्ञों का हुआ संगम
मुख्यमंत्री ने देशभर से आए कुलपतियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहला एकदिवसीय सम्मेलन स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में नवाचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि इससे नीतियों को नई दिशा मिलेगी और आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेंगी।

स्वास्थ्य ढांचे में तेजी से विस्तार का दावा
सीएम ने बताया कि राज्य में 5 नए मेडिकल कॉलेज, 14 नर्सिंग कॉलेज और एक होम्योपैथी कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं और इसी लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है।

बीमारियों की बढ़ती चुनौती पर चिंता
मुख्यमंत्री ने मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि ये अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से फैल रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की ‘आरोग्य मंदिर’ पहल का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया।

आयुर्वेद और मेडिसिटी हब पर फोकस
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 44% वन क्षेत्र में औषधीय पौधों की भरपूर संभावना है। साथ ही रायपुर में 5000 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी मेडिसिटी हब विकसित किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा में हिंदी माध्यम की शुरुआत की गई है और AI तकनीक से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने 275 एम्बुलेंस, 2 मानसिक अस्पताल और स्वास्थ्य योजनाओं के विस्तार की जानकारी दी।

Advertisement
Share This Article