रायपुर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS सुंदरराज पी की NIA में नियुक्ति

Advertisement
Advertisement

NIA में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद की मिली जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी Sundarraj P सुंदरराज पी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें National Investigation Agency (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

सुंदरराज पी 2003 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। वे अपनी सख्त कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और सुरक्षा मामलों में गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ में सेवा के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है।

National Investigation Agency देश की प्रमुख जांच एजेंसी है, जो आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों की जांच करती है। ऐसे में IG पद पर सुंदरराज पी की नियुक्ति को केंद्र सरकार का बड़ा भरोसा माना जा रहा है।

सुंदरराज पी की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

Advertisement
Share This Article