रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात”: अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read
Advertisement

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने लगातार सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान में पुसौर, छाल, चौकी खरसिया और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 5 आरोपियों के कब्जे से लगभग 59 लीटर महुआ और देशी शराब बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।


कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

दिनांक 9 मार्च को बड़पारा फ्लाईओवर के नीचे टाउन पेट्रोलिंग टीम ने मुखबिर सूचना पर अक्षय कुमार सारथी उर्फ मोन्टी (25) को एक्टिवा क्रमांक CG 13 AH 8083 में अवैध शराब ले जाते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से लगभग 7.2 लीटर देशी शराब बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


पुसौर पुलिस की दोहरी कार्रवाई

  • रजनी भारती (34) के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
  • हरीमति भारती (40) के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।


छाल पुलिस की कार्रवाई

दिनांक 8 मार्च को ग्राम गलीमार में कार्रवाई के दौरान चक्रदयाल चौहान (36) के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई

पुरानी मटखनवापार खरसिया में गौरी बाई केंवट के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।


एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह का संदेश

“रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।”

Share This Article