Rojgar Mela Raigarh : 29 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 173 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय रोजगार सेवा अंतर्गत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ द्वारा 29 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ में आयोजित होगा। इस मेले में चार निजी कंपनियां भाग लेंगी और 173 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

चार कंपनियों में 173 पदों पर भर्ती

रोजगार मेले में श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू नहरपाली (खरसिया रोड, रायगढ़), श्री कृष्णा अर्थ मूवर्स (सीएमओ ऑफिस के पास, रायगढ़) तथा प्रगति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर भाग लेंगी।

  • श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में टू-व्हीलर फाइनेंसर, पर्सनल लोन बिजनेस, लोन ऑफिसर, इंश्योरेंस ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के 40 पद। योग्यता – 12वीं पास, वेतन ₹10,000 से ₹12,000 प्रतिमाह।
  • जेएसडब्ल्यू नहरपाली में अप्रेंटिसशिप के तहत टर्नर, फिटर, कोपा, वेल्डर, पेंटर एवं कारपेंटर के 14 पद। योग्यता – आईटीआई
  • श्री कृष्णा अर्थ मूवर्स में इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, टिपर ड्राइवर, एक्सकेवेटर ऑपरेटर, लोडर ऑपरेटर एवं अकाउंटेंट सहित 49 पद। योग्यता – 10वीं, आईटीआई, मैकेनिकल आईटीआई एवं बीकॉम, वेतन ₹10,000 से ₹20,000 प्रतिमाह।
  • प्रगति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर में फील्ड ऑफिसर के 70 पद। योग्यता – 10वीं एवं 12वीं पास

ई-रोजगार पोर्टल में पंजीयन जरूरी

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीयन नहीं हुआ है, वे रोजगार मेले के दिन भी मौके पर पंजीयन करा सकेंगे।

ये दस्तावेज साथ लाएं

अभ्यर्थियों को अपने साथ:

  • मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
  • अंकसूची
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

लेकर उपस्थित होने की सलाह दी गई है।

जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement
Share This Article