Raigarh : हटिया एलटीटी एक्सप्रेस में गांजा तस्करी, लावारिश बैग में मिला 6 लाख 25 हजार का गांजा, जांच जारी

2 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में जीआरपी पुलिस ने कल शाम हटिया एलटीटी एक्सप्रेस से लावारिश बैग से 12.680 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में जीआरपी पुलिस ने कल शाम हटिया एलटीटी एक्सप्रेस से लावारिश बैग से 12.680 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। अज्ञात आरोपी के द्वारा पड़ोसी राज्य ओडिसा से ट्रेन के जरिये गांजे की तस्करी की जा रही थी। इसी बीच पुलिस आने की सूचना के बाद वह बैग छोडकर फरार हो गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिये सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हटिया एलटीटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों ने एस-1 के बर्थ नंबर 73 में एक लावारिश ट्राली बैग देखा। उक्त सीट पर काफी देर तक किसी भी यात्री के नही पहुंचने पर संदिग्ध मानते हुए यात्रियों ने इसकी सूचना टीटीई को दी गई। यात्री के काफी तलाश करने के बावजूद नही मिलने के बाद टीटीई ने मामले की जानकारी रायगढ़ जीआरपी एवं आरपीएफ को दी। इसी बीच शाम करीब 4 बजे के आसपास ट्रेन जब रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 में पहंुची, बैग खोलकर जांच करने पर 12 पैकेटों में कुल 12 किलो 6.80 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, मूल्य करीब 6 लाख 25 हजार को जब्त किया गया है।

बहरहाल अज्ञात आरोपी के द्वारा ट्रेन के जरिये अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते पाए जाने से बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में जीआरपी थाना प्रभारी आरके बोरझा ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि झारसुगड़ा से पहले ही उक्त बैग लावारिश हालत में था। आरोपी को संदेह होनें के बाद वह किसी स्टेशन में उतर गया होगा। ऐसे में अब झारसुगडा के अलावा उससे पहले के स्टेशनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। 

Share This Article