रायगढ़: अब सड़कों पर दौड़ेगी बिजली की रफ्तार, NR विला के सामने खुला BGAUSS का प्रीमियम इलेक्ट्रिक शोरूम

Advertisement
Advertisement

रायगढ़: रायगढ़ वासियों के लिए अब सफर होगा और भी स्मार्ट, स्टाइलिश और किफायती। शहर के ढिमरापुर क्षेत्र में NR विला के ठीक सामने इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुनिया का जाना-माना नाम ‘BGAUSS’ अब अपने भव्य शोरूम के साथ दस्तक दे चुका है। ‘श्री साई ऑटोमोबाइल्स’ द्वारा संचालित इस नए शोरूम का उद्घाटन होते ही शहर में इलेक्ट्रिक स्कूटी के शौकीनों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में BGAUSS का आगमन एक नई क्रांति की तरह है। यहाँ पेश की गई इलेक्ट्रिक गाड़ियां केवल एक वाहन नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक का परिचायक हैं। अत्याधुनिक फीचर्स से लैस ये स्कूटी अपने शानदार पिकअप, गजब की रेंज और आँखों को सुकून देने वाले डिजाइन के कारण पहली नजर में ही ग्राहकों का दिल जीत रहे हैं। शोरूम के संचालकों ने बताया कि उन्होंने रायगढ़ की जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही इन मॉडल्स को बाजार में उतारा है, जहाँ सुरक्षा के साथ-साथ मेंटेनेंस की चिंता भी बेहद कम है।

उद्घाटन के बाद से ही बड़ी संख्या में लोग शोरूम पहुँच रहे हैं और इन नई गाड़ियों की तकनीक को करीब से समझ रहे हैं। ‘श्री साई ऑटोमोबाइल्स’ की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि रायगढ़ के ग्राहकों को अब बेहतरीन गाड़ियों के साथ-साथ बिक्री के बाद की विश्वस्तरीय सेवाएँ भी एक ही छत के नीचे मिलेंगी। यदि आप भी पेट्रोल के झंझट से मुक्ति पाकर एक लग्जरी और हाई-टेक इलेक्ट्रिक राइड का अनुभव लेना चाहते हैं, तो ढिमरापुर स्थित इस शोरूम पर जाकर इन मॉडल्स की झलक देखना न भूलें। रायगढ़ की सड़कों पर अब नई तकनीक के साथ चलने का समय आ गया है।

Advertisement
Share This Article