रायगढ़ में निगम की बड़ी कार्रवाई: जूटमिल पर कुर्की नोटिस, पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थान सील

2 Min Read
📊 Post Views: 12 Views

रायगढ़। नगर निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्त अभियान चलाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया, वहीं एक पेट्रोल पंप सहित पांच संस्थानों को सील कर दिया गया

करोड़ों के बकायेदारों पर सख्ती

निगम की संयुक्त टीम ने सुबह जूटमिल पहुंचकर कार्रवाई की, जहां 26 लाख 38 हजार 418 रुपए का संपत्ति कर बकाया पाया गया। नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया।

इसके बाद दोपहर में अन्य बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए:

  • गोरखा पतरापाली चौक स्थित सुनील गर्ग का पेट्रोल पंप (करीब 11 लाख रुपए बकाया)
  • भगवानपुर क्षेत्र के एक संस्थान
  • गौरंग सिंह सिदार का संस्थान
  • चक्रधर नगर की एक कबाड़ी दुकान
  • बाजीराव पारा क्षेत्र का एक अन्य संस्थान

पर कुर्की नोटिस चस्पा कर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं किया भुगतान

निगम अधिकारियों के अनुसार, सभी बकायेदारों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन टैक्स जमा नहीं करने पर मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी।

आयुक्त के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर राजस्व, अतिक्रमण, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। आयुक्त ने बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टैक्स वसूली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकाया नहीं चुकाने वालों पर कुर्की, सीलिंग और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से अपील

निगम ने बकायेदारों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने संपत्ति कर, जलकर और यूजर चार्ज जमा करें। साथ ही जानकारी दी गई है कि राजस्व विभाग अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा, जिससे नागरिक आसानी से भुगतान कर सकें।

📊 Post Views: 12 Views
TAGGED:
Share This Article