पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, स्लो ओवर रेट में दोषी पाए गए

Advertisement

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई की ओर से जुर्माना लगाया गया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण उन्हें 12 लाख रुपये का फाइन देना पड़ा है।

इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता के तहत उन्हें दोषी पाया गया और यह कार्रवाई की गई। आईपीएल की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई है।

पिछले सीजन भी अय्यर पर स्लो ओवर रेट को लेकर दो बार जुर्माना लगाया गया था। पहली बार 12 लाख रुपये और दूसरी बार 24 लाख रुपये का फाइन वसूला गया था। नियमों के अनुसार, यदि कोई टीम तय समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाती, तो कप्तान को जिम्मेदार माना जाता है।

टीम का प्रदर्शन और मैच का हाल
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

पंजाब की जीत में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 72 रनों की अहम पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट झटके और युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत मजबूत अंदाज में की, हालांकि कप्तान पर लगा जुर्माना टीम के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article